MP News: सीएम मोहन यादव कैबिनेट बैठक: 21 प्रस्तावों पर आज होगा फैसला, कई अहम योजनाओं को मंजूरी संभव
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक वंदे मातरम के गान के साथ शुरू हुई। इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
![]()
21 प्रस्तावों पर होगा निर्णय
आज की कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर विचार कर स्वीकृति दी जाएगी। इनमें कर्मचारियों के पेंशन और वेतनमान से जुड़े मुद्दे, सोलहवें वित्त आयोग के प्रस्ताव और कई विभागीय योजनाएं शामिल हैं।
विवादित विधेयक वापस लेने पर विचार
बैठक में “मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां तथा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010” को वापस लेने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी दी जा सकती है, खरीफ 2020 में खरीदी गई 7.73 लाख मीट्रिक टन शेष धान के ई-ऑक्शन को लेकर भी चर्चा होगी। इस फैसले से राज्य के खाद्य प्रबंधन और भंडारण पर असर पड़ेगा।
स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूती
कैबिनेट में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में 134 पीजी सीट बढ़ाने और रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार को मंजूरी मिलने की संभावना है, लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की सड़क, मरम्मत और अधोसंरचना योजनाओं को सोलहवें वित्त आयोग तक जारी रखने पर भी फैसला होगा।
कर्मचारियों और योजनाओं को राहत
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कुछ कर्मचारियों को पेंशन और वेतनमान देने के प्रस्ताव भी मंजूर किए जाएंगे। साथ ही ओबीसी छात्रावास योजना और आंगनबाड़ी भवनों में विद्युत व्यवस्था जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं, भारतीय वन सेवा के अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के एक नए पद के सृजन को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में UG-PG एडमिशन शेड्यूल जारी, 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
