CG News: जलवायु परिवर्तन पर बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में हर ग्राम पंचायत के लिए बनेगी कार्ययोजना

CG News: जलवायु परिवर्तन पर बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में हर ग्राम पंचायत के लिए बनेगी कार्ययोजना

CG News: जलवायु परिवर्तन पर बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में हर ग्राम पंचायत के लिए बनेगी कार्ययोजना

CG News: छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अब जमीनी स्तर पर तेज़ी से काम किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने ग्रामीण क्षेत्रों को Climate Ready बनाने पर जोर दिया।

हर पंचायत के लिए बनेगी कार्ययोजना

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों के लिए विस्तृत जलवायु कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही CSR फंड का उपयोग जलवायु परिवर्तन कार्यक्रमों में करने का प्रस्ताव भी सामने आया।

कार्बन क्रेडिट और नई नीति पर चर्चा

बैठक में कार्बन क्रेडिट आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन, जलवायु परिवर्तन प्राधिकरण के गठन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई, अधिकारियों ने बताया कि ISFR 2025 रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 683 वर्ग किलोमीटर वन एवं वृक्ष-आवरण की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश में सबसे अधिक है।

किसानों की भूमिका अहम

राज्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किसानों को भी प्रमुख भूमिका दी जा रही है:
• “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगभग 7 करोड़ पौधारोपण
• किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 3.68 करोड़ पौधे
• 55 हजार हेक्टेयर में जैविक खेती

ऊर्जा और जल प्रबंधन पर फोकस

सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं:
• सोलर पंप वितरण
• ई-वाहनों को बढ़ावा
• 300 से अधिक बांधों की हाइड्रोलॉजिकल प्लानिंग

जलाशयों का सर्वे और नई पहल

राज्य के 24 बड़े और मध्यम जलाशयों का सेडिमेंटेशन सर्वे पूरा हो चुका है। साथ ही जलवायु परिवर्तन ज्ञान केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: तेंदुवा धाम में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय ने किया पूजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें