CG News: श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल, मुख्यमंत्री साय ने किया ‘ई-श्रम साथी’ ऐप लॉन्च
CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ हर श्रमिक तक प्रभावी रूप से पहुंचे।
‘ई-श्रम साथी’ ऐप का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को घर बैठे रोजगार और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए “ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक के तहत शुरू किया गया है, जिससे श्रमिकों को नई सुविधा मिलेगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू चार नई श्रम संहिताओं का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। इससे श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर फोकस
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का असर सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए। इसके लिए औद्योगिक इकाइयों का तकनीक आधारित निरीक्षण और मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया, छत्तीसगढ़ में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत 33 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। यहां 26 योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सहायता से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।
डिजिटल सत्यापन और पारदर्शिता पर जोर
मुख्यमंत्री ने ई-केवाईसी के माध्यम से हितग्राहियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में 55% सत्यापन पूरा हो चुका है और शेष प्रक्रिया जारी है, राज्य में मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, मेधावी शिक्षा सहायता योजना, आवास सहायता योजना और ई-रिक्शा सहायता योजना जैसी कई योजनाएं श्रमिक परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।
अंतिम व्यक्ति तक लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो।
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, शहरी गैस वितरण नीति समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
