Sidhi News: रामपुर नैकिन महाविद्यालय में युवा संवाद एवं स्वरोजगार मेला, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका
Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन महाविद्यालय में गुरुवार को युवा संवाद एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

700 युवाओं ने किया आवेदन
इस मेले में करीब 700 युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया। इनमें आईटीआई, डिप्लोमा और कंप्यूटर कोर्स किए हुए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही, आयोजकों के अनुसार इस मेले में लगभग 200 युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

15 से अधिक कंपनियों की भागीदारी
दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस आयोजन में 15 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। रामपुर नैकिन क्षेत्र के करीब 90 गांवों से युवा इसमें शामिल हुए, मेले में शामिल युवाओं ने इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि इस पहल से उन्हें जल्द रोजगार मिलेगा।
सांसद का संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उन्होंने सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों और भविष्य में रोजगार बढ़ाने की योजनाओं का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के पटेहरा गांव में आमने-सामने बाइक टक्कर, 6 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
