Rewa News: रीवा के पटेहरा गांव में आमने-सामने बाइक टक्कर, 6 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
Rewa News: रीवा जिले के पटेहरा गांव में गुरुवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
निमंत्रण देने जा रहे थे सवार
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार लोग किसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगे रेफर कर दिया गया।
3 घायल प्रयागराज रेफर
डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रीवा और 3 को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा और प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रों का हुआ निरीक्षण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
