Sidhi News: सीधी के सिहावल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप
Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल जनपद की ग्राम पंचायत खुटेली में शुक्रवार सुबह 23 वर्षीय विवाहिता साधना विश्वकर्मा का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस और प्रशासन मौके पर
सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। तहसीलदार इंद्रभान सिंह भी मौके पर मौजूद रहे, मृतका के भाई शिवम विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ना दी जा रही थी।
पोस्टमार्टम की मांग
परिजनों ने निष्पक्ष जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मृतका की एक दो साल की बच्ची भी है, जिससे परिवार में मातम पसरा है, थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: रामपुर नैकिन महाविद्यालय में युवा संवाद एवं स्वरोजगार मेला, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
