MP News: जबलपुर बरगी डैम हादसा: तेज आंधी में डूबा टूरिस्ट क्रूज, 9 की मौत, कई लापता
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटन विभाग का एक क्रूज तेज आंधी के चलते अचानक डूब गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।

क्रूज में क्षमता से ज्यादा लोग?
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में 43 से 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों के ही जारी किए गए थे। यह लापरवाही अब बड़े सवाल खड़े कर रही है, क्रूज किनारे से करीब 300 मीटर दूर था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने क्रूज को अनियंत्रित कर दिया। कुछ ही पलों में पूरा जहाज पानी में समा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें
SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ, इस हादसे में दिल्ली से घूमने आए एक परिवार की दर्दनाक कहानी सामने आई। मरीना मैसी और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान की मौत हो गई। मां ने अपनी लाइफ जैकेट में बच्चे को सीने से कसकर पकड़ा हुआ था। जब रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे, एक ऐसा दृश्य जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
खमरिया के एक परिवार के 15 लोग भी इस क्रूज में सवार थे। इस परिवार के कई सदस्य अब भी लापता हैं। हादसे ने कई घरों को उजाड़ दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
पुराना क्रूज और सुरक्षा पर सवाल
पर्यटन विभाग के अनुसार, यह क्रूज करीब 20 साल पुराना था और इसकी क्षमता 60 यात्रियों की थी। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। वहीं 3 बच्चों सहित 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के सिहावल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
