CG News: राजनांदगांव में बनेगा आधुनिक क्रिकेट अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
CG News: राजनांदगांव में खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां एक अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी और आधुनिक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
CM से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान खेल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के उस फैसले के लिए आभार जताया, जिसमें सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर क्रिकेट अकादमी और आधुनिक खेल परिसर के निर्माण के लिए आवंटित की गई है।
खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच
इस परियोजना से जिले के खिलाड़ियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर मौका मिलेगा। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि यह लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है, यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के कारण यहां के खिलाड़ियों को अक्सर संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है। इस अकादमी के बनने से उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का नया मंच मिलेगा।
जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी
इस अवसर पर विधायक धरम लाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, ललित चंद्राकर सहित ओलंपिक संघ और क्रिकेट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
यह भी पढ़ें : CG News: नारी शक्ति वंदन पर CM साय का संकल्प, महिलाओं का सशक्तिकरण ही समग्र विकास की कुंजी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
