MP News: छतरपुर में बाबाओं का बढ़ता प्रभाव, कौन-कौन हैं बागेश्वर बाबा जैसे दावे करने वाले चेहरे
MP News: मध्य प्रदेश का छतरपुर जिला पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग बाबाओं की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। खासकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चर्चित होने के बाद यहां कई नए चेहरे सामने आए, जो खुद को दिव्य शक्तियों वाला बताते हैं और लोगों की समस्याएं बिना बताए जान लेने का दावा करते हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर)
छतरपुर को पहचान दिलाने में सबसे बड़ा नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का है। कोरोना काल के दौरान इनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी, इनके दरबार में पर्चे के जरिए लोगों की समस्याएं बताने का दावा किया जाता है। देश-विदेश में कथा करने के साथ-साथ कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिससे इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।
पंडित दिनेश गर्ग
दिनेश गर्ग, जो धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई बताए जाते हैं, ने भी एक समय पर इसी तरह का दरबार लगाया, उन्होंने भी पर्चा बनाकर लोगों की समस्याएं बताने और समाधान देने का दावा किया। हालांकि कुछ समय बाद उनका प्रभाव कम हो गया और अब उनके दरबार की चर्चा पहले जैसी नहीं रही।
लवलेश तिवारी महाराज (ब्रह्मेश्वर धाम)
लवलेश तिवारी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। उन्होंने ब्रह्मेश्वर धाम के माध्यम से कथा, आरती और दरबार आयोजित किए, हालांकि कुछ विवादों के बाद उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई और वे ज्यादा समय तक चर्चा में नहीं रह सके।
करण कुशवाहा (अजय पार बाबा)
हाल ही में करण कुशवाहा नाम का एक युवा चेहरा तेजी से वायरल हो रहा है, केवल 15 साल की उम्र में दरबार लगाने वाले करण बिना पर्चे के ही लोगों की समस्याएं बताने का दावा करते हैं। उनका कहना है कि वे गंभीर बीमारियों तक का इलाज कर सकते हैं, स्थानीय स्तर पर उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है और लोग उन्हें नया “बाबा बागेश्वर” भी कहने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में RCB, MI और KKR के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले, जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
