Satna News: सतना मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी, डॉक्टरों और छात्रों का जोरदार विरोध
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को डॉक्टरों और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह पिछले तीन दिनों में दूसरी बार है जब उन्होंने पानी और लिफ्ट की समस्या के खिलाफ आवाज उठाई।

अस्पताल गेट से कलेक्ट्रेट तक विरोध
प्रदर्शनकारी पहले अस्पताल गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। इसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया, छात्रों के अनुसार कॉलेज परिसर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में इंटरनल पाइपलाइन फटने से पूरे परिसर में जलसंकट गहरा गया है और बीते शुक्रवार रात से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
650 लोग प्रभावित
इस संकट के कारण लगभग 650 लोग प्रभावित हैं, जिनमें 450 से अधिक छात्र-छात्राएं, रेजिडेंट डॉक्टर और करीब 200 डॉक्टरों के परिवार शामिल हैं। लोगों को बाल्टियों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है, जबकि पीने के पानी के लिए बाहर से बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।
लिफ्ट व्यवस्था पर भी सवाल
डॉक्टरों और छात्रों ने लिफ्ट व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। 10 मंजिला भवन में कुल 30 लिफ्टों में से 28 बंद पड़ी हैं। बिजली कटौती के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है।
मरीजों की जान पर खतरा
लिफ्ट बंद होने के कारण ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई बार मरीजों को सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ता है, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में थोड़ी बारिश से जलभराव, नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
