Satna News: सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने पूर्व कैदी से की शादी, वैदिक रीति-रिवाज से विवाह

Satna News: सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने पूर्व कैदी से की शादी, वैदिक रीति-रिवाज से विवाह

Satna News: सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने पूर्व कैदी से की शादी, वैदिक रीति-रिवाज से विवाह

Satna News: सतना सेंट्रल जेल में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके धर्मेंद्र उर्फ अभिलाष से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सतना विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा (भगवा कुर्ते में) ने कन्यादान किया है।

लवकुश नगर में हुआ विवाह

यह विवाह 5 मई को छतरपुर जिले के लवकुश नगर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शादी के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया, बताया जा रहा है कि फिरोजा खातून के परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था, जिसके चलते उनके परिजन शादी में शामिल नहीं हुए।

सामाजिक रीति से कन्यादान

इस विवाह में सतना विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर मिश्रा ने सपत्नीक माता-पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान कराया। इस दौरान बजरंग दल के सदस्य भी मौजूद रहे।

जेल में शुरू हुई थी नजदीकियां

जानकारी के अनुसार, फिरोजा खातून सतना जेल में वारंट इंचार्ज के रूप में कार्यरत थीं, जबकि अभिलाष जेल में वारंट संबंधी कार्य करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।

अभिलाष का आपराधिक इतिहास

अभिलाष छतरपुर जिले के चंदला का रहने वाला है। वर्ष 2007 में नगर परिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष कृष्णदत्त दीक्षित की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। करीब 14 साल जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर उसे रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Satna News: सतना मेडिकल कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी, डॉक्टरों और छात्रों का जोरदार विरोध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें