MP News: मंदसौर में पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
MP News: मंदसौर जिले में बुधवार रात एक होटल में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हो गई।

पति-प्रेमिका को पकड़ा रंगे हाथ
शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। इसी दौरान पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ वहां पहुंच गई और जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, विवाद शुरू हो गया।
गुस्से में टूटी पत्नी
पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को एक साथ देखकर अपना आपा खो दिया और दोनों पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। वहीं, पत्नी की भाभी ने भी प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी पिटाई की, मारपीट इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने प्रेमिका को पहली मंजिल से घसीटते हुए सीढ़ियों तक ले जाकर भी पिटाई की। वहीं, भाई और पति के बीच भी झूमा-झटकी होती रही।
वायरल हुआ वीडियो
घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया और मेडिकल जांच कराई गई, जानकारी के अनुसार, जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर हैं और शामगढ़ में निजी क्लीनिक चलाते हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने मंदसौर आया था। प्रेमिका का उसके पति से पहले ही तलाक हो चुका है।
पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ घर लौट गई, जबकि जुल्फिकार अली अपनी प्रेमिका के साथ वहां से रवाना हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी भी पक्ष से औपचारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Satna News: सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने पूर्व कैदी से की शादी, वैदिक रीति-रिवाज से विवाह
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
