Rewa News: रीवा के त्योंथर तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बाबू अनिल त्रिपाठी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Rewa News: त्योंथर तहसील कार्यालय में गुरुवार को लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया, लोकायुक्त रीवा की टीम ने तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार त्रिपाठी को 9500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

4 मई को हुई थी शिकायत
शिकायतकर्ता अजय मिश्रा निवासी ग्राम डाढाकला, थाना जनेह ने 4 मई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने आरोप लगाया कि बाबू अनिल त्रिपाठी प्रकरण के निराकरण और पक्ष में फैसला करवाने के नाम पर 80 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था, साथ ही बेदखली की कार्रवाई का डर दिखाकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप दल गठित किया गया और 7 मई को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई, लोकायुक्त टीम ने आरोपी को तहसील कार्यालय में 9500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपी अनिल कुमार त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है, इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त प्रवीण सिंह परिहार ने किया, टीम में निरीक्षक एस. राम. मरावी सहित 12 सदस्यीय दल और स्वतंत्र शासकीय गवाह शामिल थे।
लोकायुक्त ने जनता से की अपील
लोकायुक्त अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय या हेल्पलाइन पर शिकायत करें, शिकायतकर्ता अजय मिश्रा ने कहा कि लगातार दबाव और बेदखली की धमकी से परेशान होकर उन्होंने शिकायत की थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में कर्मचारियों के विरोध के बीच कलेक्टर का सख्त बयान, बोले- “जिम्मेदारी से काम करना ही होगा”
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
