Rewa News: रीवा में पदस्थ कांस्टेबल का खंडवा में संदिग्ध हालात में शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: रीवा में पदस्थ कांस्टेबल का खंडवा में संदिग्ध हालात में शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: रीवा में पदस्थ कांस्टेबल का खंडवा में संदिग्ध हालात में शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Rewa News: खंडवा जिले के पदमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंदौर हाईवे स्थित बालाजी धाम कॉलोनी के सामने एक पेड़ से पुलिसकर्मी का शव लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह दृश्य देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रीवा में पदस्थ था कांस्टेबल

पुलिस जांच में मृतक की पहचान अनसिंह नरगावे, निवासी बड़वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मध्यप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में रीवा जिले के थाना गढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गांव जा रहे थे कांस्टेबल

पुलिस के अनुसार, अनसिंह नरगावे मंगलवार से छुट्टी पर थे। वह 5 दिन की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव बड़वानी जा रहे थे। इसी दौरान खंडवा में यह दर्दनाक घटना सामने आई, घटना स्थल पर मिले बैग और अन्य सामान की जांच के बाद मृतक की पहचान की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें खंडवा बुलाया गया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। परिजन और संबंधित थानों से पूछताछ जारी है, पदमनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के त्योंथर तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बाबू अनिल त्रिपाठी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें