CG News: गर्मियों की छुट्टियों में बदला बस्तरवासियों का ट्रैवल ट्रेंड, धार्मिक स्थलों और हिल स्टेशनों की बढ़ी लोकप्रियता

CG News: गर्मियों की छुट्टियों में बदला बस्तरवासियों का ट्रैवल ट्रेंड, धार्मिक स्थलों और हिल स्टेशनों की बढ़ी लोकप्रियता

CG News: गर्मियों की छुट्टियों में बदला बस्तरवासियों का ट्रैवल ट्रेंड, धार्मिक स्थलों और हिल स्टेशनों की बढ़ी लोकप्रियता

CG News: गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत के साथ ही बस्तरवासियों में घूमने-फिरने का उत्साह तेजी से बढ़ गया है। पहले लोग सीमित बजट और लंबी दूरी की वजह से आसपास के पर्यटन स्थलों तक ही सीमित रहते थे, लेकिन अब देशभर के प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं।

अयोध्या बनी सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन

इस बार बस्तरवासियों की पहली पसंद धार्मिक स्थल बनकर उभरे हैं। खासतौर पर अयोध्या जाने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा देखा जा रहा है। इसके अलावा बनारस, प्रयागराज और दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए भी लोगों में उत्साह बढ़ा है, गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। श्रीनगर, शिमला, कुल्लू-मनाली, जम्मू और वैष्णो देवी यात्रा के टूर पैकेज सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ट्रेवल एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली-शिमला-मनाली और दिल्ली-जम्मू-वैष्णो देवी-श्रीनगर पैकेज की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है।

गंगटोक और नाथुला पास का भी बढ़ा आकर्षण

कोलकाता-गंगटोक-दर्जिलिंग और नाथुला पास के पैकेज के लिए भी लगातार पूछताछ हो रही है। सिक्किम और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों के प्रति भी लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है, टूर ऑपरेटरों का कहना है कि कोरोना काल के बाद लोगों की यात्रा को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है। पहले लोग केवल स्थानीय पर्यटन स्थलों पर घूमना पसंद करते थे, लेकिन अब नई जगहों और संस्कृतियों को करीब से देखने की इच्छा बढ़ गई है।

देशभर के ये डेस्टिनेशन बने पसंद

इस बार जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, कुल्लू-मनाली, गोवा, रोहतांग पास, जयपुर, अयोध्या, पुरी, केरल, ऊटी, नैनीताल, रानीखेत और माउंट आबू जैसे पर्यटन स्थल लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हैं, टूरिस्ट एडवाइजर शैलेश अग्रवाल के अनुसार, अब बस्तर के लोग घूमने-फिरने और नई जगहों का अनुभव लेने पर खर्च करना पसंद कर रहे हैं। पहले जहां लोग बचत को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब यात्रा और नए अनुभवों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर का इको पार्क बना ‘वेस्ट टू बेस्ट’ की मिसाल, कबाड़ से तैयार हुई अनोखी कलाकृतियां

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें