Sidhi News: सीधी में विवाहिता की मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना के आरोप
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र के ग्राम घोपारी में रविवार दोपहर एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया।

मृतका की पहचान और पारिवारिक स्थिति
मृतका की पहचान घोपारी निवासी अलका पटेल (23) पत्नी सोनू पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अलका का विवाह लगभग चार वर्ष पहले हुआ था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, एक दो वर्षीय बेटी और एक एक वर्षीय बेटा।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के भाई विक्रांत पटेल ने आरोप लगाया है कि अलका को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उसकी मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, परिजनों ने यह भी दावा किया है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जो घटना को संदिग्ध बनाते हैं।
ग्रामीणों ने भी जताया संदेह
स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां की ऊंचाई और खपरेल की स्थिति कई संदेह पैदा करती है। इससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
पुलिस और प्रशासन की जांच जारी
सूचना मिलते ही सिहावल-अमिलिया पुलिस और नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहावल मर्चुरी हाउस भेजा गया, नायब तहसीलदार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर भीषण हादसा, बस और ट्रक स्कूल की बाउंड्री में घुसे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
