CG News: PLFS 2025 रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी दर केवल 2.3%

CG News: PLFS 2025 रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी दर केवल 2.3%

CG News: PLFS 2025 रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी दर केवल 2.3%

CG News: पीएलएफएस 2025 की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ ने रोजगार के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर घटकर 2.3 प्रतिशत पहुंच गई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर मानी जा रही है, यह उपलब्धि राज्य की रोजगार केंद्रित योजनाओं और ग्रामीण विकास मॉडल की सफलता को दर्शाती है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था से बढ़ी मजबूती

प्रदेश में कृषि, वनोपज और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, वनोपज खरीदी, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन और कुटीर उद्योगों के विस्तार ने गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए हैं।

पीएलएफएस 2025 के आंकड़ों में दिखा सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर  राष्ट्रीय औसत से कम - भारत न्यूज़

युवाओं और महिलाओं को मिल रहा फायदा

कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं उठा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं और रोजगार के नए विकल्प सामने आए हैं, सरकार का उद्देश्य केवल नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

नई औद्योगिक नीति से रोजगार में बढ़ोतरी

राज्य में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। इसके चलते प्रदेश में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, इसके साथ ही कौशल उन्नयन और उद्यमिता विकास कार्यक्रमों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर युवा, किसान, महिला और श्रमिक को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि विकास और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ाए जा रहे हैं ताकि आर्थिक प्रगति का लाभ हर वर्ग तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें : CG News: पर्यावरण नियमों की अनदेखी भारी पड़ी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें