CG News: पर्यावरण नियमों की अनदेखी भारी पड़ी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना

CG News: पर्यावरण नियमों की अनदेखी भारी पड़ी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना

CG News: पर्यावरण नियमों की अनदेखी भारी पड़ी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना

CG News: रायगढ़ जिले में औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा जिले में वायु गुणवत्ता और प्रदूषण स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

25 उद्योगों पर लाखों रुपये की कार्रवाई

मंडल की जांच में कई उद्योग पर्यावरणीय नियमों का पालन करते नहीं पाए गए। इसके बाद कुल 25 उद्योगों पर 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई, इनमें कुछ उद्योग प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन करते मिले, जबकि कई उद्योग फ्लाई ऐश प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था में लापरवाही बरतते पाए गए।

Raigarh News: पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, औद्योगिक इकाइयों  पर करीब 2.80 करोड़ की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित - raigarhtopnews.com

आधुनिक तकनीक से रखी जा रही निगरानी

जिले में एयर क्वालिटी पर नजर रखने के लिए आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। खनन और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार डेटा रिकॉर्ड किया जा रहा है, ताकि वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके, इसके साथ ही शहर और आसपास के औद्योगिक इलाकों में नियमित मैन्युअल जांच भी जारी है।

फ्लाई ऐश और धूल नियंत्रण पर प्रशासन का फोकस

सड़कों पर उड़ने वाली धूल और राखड़ की समस्या को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। अब परिवहन के दौरान डस्ट कंट्रोल उपायों का पालन करना जरूरी होगा, फ्लाई ऐश के सुरक्षित निपटान और उसकी निगरानी के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।

एयर क्वालिटी को लेकर मंडल का दावा

मंडल के अनुसार रायगढ़ जिले की वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रित स्थिति में बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण स्तर को लेकर फैल रही कई आशंकाएं वास्तविक आंकड़ों से मेल नहीं खातीं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग को नई पहचान, ‘स्टाफ नर्स’ का बदला पदनाम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें