CG News: सुकमा का सिंगल विंडो सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए राहत केंद्र, एक ही जगह मिल रहीं कई सुविधाएं
CG News: सुकमा जिले में जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ अब ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुई इस व्यवस्था ने सरकारी कामकाज को सरल और तेज बना दिया है। अब लोगों को छोटे-छोटे दस्तावेजों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
मुचाकी देवे की मुस्कान बनी बदलाव की मिसाल
इस पहल का असर तब देखने को मिला जब पुनर्वास केंद्र से पहुंचीं मुचाकी देवे को तुरंत राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, उन्होंने बताया कि पहले ऐसे कामों में लंबा समय लग जाता था, लेकिन अब कुछ ही मिनटों में जरूरी दस्तावेज मिल रहे हैं, मुचाकी देवे के साथ आए अन्य लोगों को भी आधार कार्ड, वोटर आईडी और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं।

दूर-दराज गांवों तक पहुंचा लाभ
सिंगल विंडो सिस्टम का फायदा अब दूरस्थ गांवों के लोगों को भी मिलने लगा है। मेकावाया गांव से आई कवासी रेशमा ने बताया कि परिवार का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने की प्रक्रिया बेहद आसान रही, उन्होंने कहा कि केंद्र में मौजूद कर्मचारी फॉर्म भरने से लेकर पूरी प्रक्रिया में सहयोग और मार्गदर्शन करते हैं।
एक ही जगह कई सरकारी सेवाएं
इस व्यवस्था के तहत राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र और श्रम कार्ड जैसी कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, इससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों कम हो रहे हैं।
प्रशासन का लक्ष्य
कलेक्टर अमित कुमार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बनाना है, उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अब बुनियादी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक 16 मार्च से अब तक 3620 से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं, सिर्फ एक दिन में ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली।
यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग के कुम्हारी में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
