Rewa News: रीवा में लगातार बढ़ रहा तापमान, अगले तीन दिनों में और तेज होगी गर्मी

Rewa News: रीवा में लगातार बढ़ रहा तापमान, अगले तीन दिनों में और तेज होगी गर्मी

Rewa News: रीवा में लगातार बढ़ रहा तापमान, अगले तीन दिनों में और तेज होगी गर्मी

Rewa News: रीवा जिले में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है, पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

अगले तीन दिन और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 15 मई के बीच रीवा में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, क्योंकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना कम होने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा।

दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल

तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है, स्थानीय निवासी राजेश पटेल ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि गर्म हवा और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, वहीं ऑटो चालक सुरेश कोल ने बताया कि सड़कें दिन में पूरी तरह तप जाती हैं और लगातार गर्म हवा लगने से काम करना कठिन हो जाता है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
इसके साथ ही
• पर्याप्त मात्रा में पानी पीने
• हल्के और ढीले कपड़े पहनने
• धूप में निकलते समय सिर ढकने
• और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा का सिंगल विंडो सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए राहत केंद्र, एक ही जगह मिल रहीं कई सुविधाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें