Rewa News: रीवा में 608 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में 608 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में 608 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वार्ड नंबर 06 झिरिया क्षेत्र में छापेमारी कर नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद किया।

गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी मोहन जोशी के घर पर घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी को उसके घर के आंगन से हिरासत में लिया गया, जबकि तलाशी के दौरान एक बंद कमरे से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई।

608 शीशियां कफ सिरप बरामद

तलाशी के दौरान सफेद बोरियों में छिपाकर रखी गई कुल 608 शीशियां कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप बरामद की गईं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1,22,512 रुपये बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बरामद नशीली सामग्री को जब्त कर आरोपी मोहन जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन रीवा में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 8, 21 और 22 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में NSUI का प्रदर्शन, NEET परीक्षा में कथित घोटाले के खिलाफ फूंका सरकार का पुतला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें