Rewa News: रीवा में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव और मारपीट में युवक गंभीर घायल

Rewa News: रीवा में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव और मारपीट में युवक गंभीर घायल

Rewa News: रीवा में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव और मारपीट में युवक गंभीर घायल

Rewa News: रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उपरहटी स्थित मछरिया गेट इलाके में बुधवार देर रात शराब के नशे में दो गुटों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े और पथराव में बदल गया।

सड़क पर उतरे दर्जनों लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान एक दर्जन से अधिक लोग सड़क पर उतर आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।

भागते युवक की स्कूटी हादसे का शिकार

घटना के दौरान एक युवक स्कूटी से मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज रफ्तार के कारण उसका वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती

घायल युवक का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की आधिकारिक पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना बार-बार देने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि यदि समय पर पुलिस पहुंचती तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती।

इलाके में गश्त की कमी पर सवाल

क्षेत्रवासियों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्त न होने का भी आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 608 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें