CG News: नवा रायपुर में एआई प्रशिक्षण सम्पन्न, 100 से अधिक अधिकारियों ने बढ़ाई डिजिटल दक्षता
CG News: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा “डिजिटल उत्पादकता एवं एआई एकीकरण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यों में तकनीक आधारित दक्षता को बढ़ाना था।
100 से अधिक अधिकारियों की भागीदारी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स और एआई आधारित कार्यप्रणाली के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई, आईआईआईटी के निदेशक डॉ. ओ.पी. व्यास ने जनरेटिव एआई की संभावनाओं और सीमाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई प्रशासनिक कार्यों को तेज और अधिक प्रभावी बनाने में एक सहायक तकनीक है।

प्रैक्टिकल सत्र रहा मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में इंटरैक्टिव और हैंड्स-ऑन सत्रों ने प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। अधिकारियों को एआई टूल्स के वास्तविक उपयोग का अभ्यास कराया गया, जिससे उनकी डिजिटल समझ और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
जिम्मेदार एआई उपयोग पर जोर
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि एआई का उपयोग जिम्मेदारी और विवेक के साथ किया जाना चाहिए। यह तकनीक सहायक है लेकिन पूरी तरह त्रुटिहीन नहीं, इसलिए मानव निगरानी आवश्यक है, इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में डीन के.जी. श्रीनिवास सहित प्रशिक्षकों आकांक्षा शर्मा, प्रेमा पटेल, गौरव शर्मा, डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और उपेंद्र अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में मिशन मोड विकास की तैयारी, मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

