CG News: छत्तीसगढ़ में मिशन मोड विकास की तैयारी, मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में मिशन मोड विकास की तैयारी, मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में मिशन मोड विकास की तैयारी, मुख्य सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में तेज और लक्षित विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं को मिशन मोड में लागू करने के उद्देश्य से मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकासशील ने की।

विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं को अधिक गति और प्रभावी तरीके से लागू करना है, बैठक में मुख्यमंत्री AI मिशन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके तहत राज्य को तकनीकी रूप से अग्रणी बनाने, युवाओं को AI आधारित स्टार्टअप से जोड़ने और प्रशासनिक कार्यों में AI के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा, मुख्य सचिव  विकासशील ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश - Lalluram

खेल उत्कर्ष मिशन से प्रतिभाओं का विकास

खेल उत्कर्ष मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पर्यटन मिशन से रोजगार के अवसर

पर्यटन मिशन के अंतर्गत थीम आधारित सर्किट विकसित करने, होमस्टे योजना को बढ़ावा देने और टूर गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई, अधोसंरचना मिशन के तहत सड़क, पुल और शहरी-ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया गया, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिले।

स्टार्टअप मिशन से युवाओं को बढ़ावा

स्टार्टअप मिशन के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और नए स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता तथा सरल प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने मिशन मोड में योजनाओं को तेजी से लागू करने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें : CG News: एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता मेडल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें