CG News: छत्तीसगढ़ में 21 पदों पर बड़ी भर्ती, CGPSC ने जारी किया अंतिम परिणाम

CG News: छत्तीसगढ़ में 21 पदों पर बड़ी भर्ती, CGPSC ने जारी किया अंतिम परिणाम

CG News: छत्तीसगढ़ में 21 पदों पर बड़ी भर्ती, CGPSC ने जारी किया अंतिम परिणाम

CG News: छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर नियमित भर्ती की गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने इन पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

CGPSC: छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 13 मई से शुरु  होंगे आवेदन, 1.77 लाख तक सैलरी, जानें अन्य डिटेल्स - MP Breaking News

परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। लिखित परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी, जबकि साक्षात्कार 12 मई 2026 को संपन्न किया गया था, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस भर्ती को राज्य के नियोजित और आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल पदों की पूर्ति नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित विकास की मजबूत आधारशिला है।

युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

मंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग को युवा, प्रशिक्षित और ऊर्जावान अधिकारी मिलेंगे, जो छत्तीसगढ़ के शहरों और कस्बों के नियोजित विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं, वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और योग्य प्रतिभाओं को प्रशासन में अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। यह चयन प्रक्रिया उसी नीति का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : CG News: जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता, चिन्ताटोकामेटा में हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें