CG News: जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता, चिन्ताटोकामेटा में हर घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
CG News: रायपुर के भैरमगढ़ विकासखंड स्थित दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब गांव के हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

12 परिवारों को मिला नल कनेक्शन
पहले ग्रामीण केवल एक हैंडपंप और नदी के भरोसे जीवन जीते थे। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता था और कई बार दूर नदी तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बड़ी समस्या होती थी, जल जीवन मिशन के तहत गांव के 12 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अब हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में सुविधाएं बढ़ी हैं और खुशी का माहौल है।
‘हर घर जल’ प्रमाणन कार्यक्रम
19 मार्च 2026 को आयोजित जल उत्सव के दौरान ग्रामसभा द्वारा “हर घर जल” प्रमाणन किया गया। इस अवसर पर पीएचई विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण और जल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन की जानकारी दी, ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी सबसे बड़ी समस्या थी, लेकिन अब घर पर ही स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिलने से जीवन काफी आसान हो गया है और दैनिक दिनचर्या में सुधार आया है।
यह भी पढ़ें : CG News: MSP वृद्धि पर मुख्यमंत्री साय का बयान, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

