Sidhi News: सीधी के कुसमी में डेढ़ करोड़ की लागत से बने नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण

Sidhi News: सीधी के कुसमी में डेढ़ करोड़ की लागत से बने नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण

Sidhi News: सीधी के कुसमी में डेढ़ करोड़ की लागत से बने नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण

Sidhi News: सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र को अब नया और हाईटेक एसडीएम कार्यालय भवन मिल गया है। गुरुवार को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक भवन का लोकार्पण धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने फीता काटकर किया। इस नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

नए भवन का लोकार्पण करते विधायक कुंवर सिंह टेकाम। - Dainik Bhaskar

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

दोपहर 2 बजे आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में एसडीएम कुसमी शैलेंद्र द्विवेदी, तहसीलदार नारायण सिंह, जनपद अध्यक्ष श्यामबाती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह और ग्राम पंचायत भगवार की सरपंच चेतना सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक का स्वागत करते कुसमी एसडीएम शैलेंद्र द्विवेदी।

ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नए भवन के शुरू होने से अब ग्रामीणों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा। दूर-दराज से आने वाले लोगों को पुराने जर्जर भवन की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था

भवन में आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कक्ष तैयार किया गया है, जहां बैठकर वे आसानी से अपने काम करवा सकेंगे।

सभी कमरों में पंखे और कूलर

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि अधिकारियों को अब व्यवस्थित और आधुनिक भवन उपलब्ध हुआ है, जिससे जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि भवन के सभी कमरों में पंखे और कूलर लगाने की व्यवस्था की गई है ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न हो।

सुरक्षा और सुविधाओं का खास ध्यान

भवन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आग से सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र भी लगाए गए हैं। इसके अलावा लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम लगाया गया है। कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष भी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में छोटे भाई की हत्या करने वाला बड़ा भाई गिरफ्तार, घरेलू विवाद में हुई थी वारदात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें