MP News: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दूध भी महंगा, 15 मई से बढ़ेंगे नए रेट

MP News: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दूध भी महंगा, 15 मई से बढ़ेंगे नए रेट

MP News: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दूध भी महंगा, 15 मई से बढ़ेंगे नए रेट

MP News: मध्यप्रदेश में आम लोगों पर महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट 15 मई से लागू होंगे।

मध्य प्रदेश में दूध फिर महंगा:सांची ने 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम, कल से  लागू, कांग्रेस ने सरकार को घेरा - Milk Prices Rise Again In Madhya Pradesh:  Sanchi Hikes Rates

पिछले साल भी बढ़े थे दाम

बताया जा रहा है कि सांची ने इससे पहले 7 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे। अब एक साल बाद फिर कीमतों में इजाफा किया गया है, भोपाल में पैक्ड दूध की सबसे ज्यादा खपत सांची ब्रांड की होती है। शहर में रोजाना करीब 7.5 लाख लीटर से ज्यादा सांची दूध की बिक्री होती है। वहीं अमूल की खपत करीब 90 हजार लीटर प्रतिदिन बताई जा रही है।
इसके अलावा सौरभ और श्रीधी ब्रांड के दूध की खपत शहर और ग्रामीण इलाकों में मिलाकर 1 लाख लीटर से ज्यादा है। मदर डेयरी की खपत मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में होती है।

खुले दूध की बिक्री अब भी ज्यादा

भोपाल में पैक्ड दूध के मुकाबले खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। रोजाना करीब 10 लाख लीटर खुले दूध की खपत बताई जा रही है। हाल ही में खुले दूध के दाम भी 2 रुपये तक बढ़ाए गए थे। हालांकि खुले दूध की कीमतें पैक्ड दूध से करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक कम हैं।

अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए थे दाम

इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अमूल और मदर डेयरी के नए रेट 14 मई से लागू हो चुके हैं, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अमूल का कहना है कि यह वृद्धि करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कुसमी में डेढ़ करोड़ की लागत से बने नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें