Sidhi News: सिहावल के चमरौहा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल
Sidhi News: सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम चमरौहा में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कौन-कौन था शामिल
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर प्रदीप सिंह और अनंत सिंह (निवासी बम्हना सरई) गैस सिलेंडर लेने अमिलिया जा रहे थे। दूसरी बाइक पर कमलेश केवट (निवासी परसोना) अपने भाई को बस में बैठाकर लौट रहे थे। इसी दौरान चमरौहा के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
सड़क पर गिरे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए सूचना दी।
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल सीधी रेफर किया, जहां उनका इलाज जारी है, 108 एंबुलेंस में पदस्थ दीनदयाल मिश्रा के अनुसार, तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस जांच में जुटी
अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कुनझुन कला पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
