MP News: उज्जैन में साध्वी हर्षानंद गिरि का बड़ा दावा, “मुझे रोकने की कोशिश हुई”
MP News: मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उज्जैन में आयोजित सात दिवसीय देवी प्रवचन कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कुछ संतों पर प्रवचन रोकने और समय कम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
मंच से लगाए गंभीर आरोप
उज्जैन के लक्ष्मीपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर्षानंद गिरि ने मंच से कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें रोकने के प्रयास किए जा रहे थे, उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से वे लगातार प्रवचन करती रहीं और किसी में इतना सामर्थ्य नहीं कि धर्म के मार्ग को रोक सके।
“श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से परेशानी”
कार्यक्रम के बाद जारी वीडियो में हर्षानंद ने दावा किया कि शुरुआती तीन दिनों तक सब सामान्य था, लेकिन जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी और महिलाओं की भागीदारी ज्यादा हुई, वैसे-वैसे उनके प्रवचन का समय कम किया जाने लगा, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि उनका प्रवचन लंबे समय तक चले।
पंडाल दो बार बढ़ाना पड़ा
हर्षानंद गिरि ने कहा कि कार्यक्रम में लगातार बढ़ती भीड़ के कारण पंडाल को दो बार बड़ा करना पड़ा, उन्होंने इसे मां भगवती की कृपा और नारी शक्ति के समर्थन का परिणाम बताया, कार्यक्रम के समापन पर करणी सेना की ओर से युवतियों को तलवारें भी वितरित की गईं, हालांकि 101 तलवारें बांटने का लक्ष्य था, लेकिन उपलब्धता कम होने के कारण मंच से 11 युवतियों को प्रतीकात्मक रूप से तलवार सौंपी गई।
युवतियों को दिया संदेश
हर्षानंद गिरि ने मंच से युवतियों को धर्म और परिवार के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई, उन्होंने युवतियों को आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र प्रशिक्षण सीखने की सलाह भी दी, करीब एक महीने पहले हर्षा रिछारिया ने उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में संन्यास लिया था, संन्यास के बाद उन्होंने “स्वामी हर्षानंद गिरि” नाम अपनाया और अब धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवचन कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय
हर्षानंद गिरि पहले स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती थीं, इंस्टाग्राम पर उनके करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह धार्मिक और सनातन संस्कृति से जुड़े वीडियो साझा करती हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: श्योपुर में तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पिता की मौत से हड़कंप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
