MP News: श्योपुर में तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पिता की मौत से हड़कंप

MP News: श्योपुर में तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पिता की मौत से हड़कंप

MP News: श्योपुर में तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, पिता की मौत से हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

सीने में जलन के बाद खाया तरबूज

जानकारी के मुताबिक सुसनेर, शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार अपने बेटे विनोद के साथ श्योपुर में किराए के मकान में रहते थे, परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई। सुबह फिर से सीने में जलन महसूस होने पर दोनों ने ठंडक के लिए तरबूज खाया।

हालत बिगड़ी, रास्ते में मौत

तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद पिता-पुत्र की हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई, परिजन दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इंद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे विनोद की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक इंद्र सिंह ड्राइवर का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटे हैं, घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं, इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, उन्होंने कहा कि फिलहाल सीधे तौर पर तरबूज खाने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पेट में संक्रमण की संभावना हो सकती है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बाजार से खरीदा था तरबूज

परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम खातौली तिराहे से तरबूज खरीदा गया था, जिसे घर में कूलर में ठंडा होने के लिए रखा गया था, इसके बाद सुबह सेवन करने पर दोनों की तबीयत बिगड़ गई, पिछले साल छिंदवाड़ा में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां तरबूज खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई थी, ऐसे मामलों के बाद गर्मियों में कटे और लंबे समय तक रखे फलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में हाईवे पर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें