Rewa News: रीवा में चोरों का तांडव, एक रात में 3 घर और 1 दुकान को बनाया निशाना

Rewa News: रीवा में चोरों का तांडव, एक रात में 3 घर और 1 दुकान को बनाया निशाना

Rewa News: रीवा में चोरों का तांडव, एक रात में 3 घर और 1 दुकान को बनाया निशाना

Rewa News: रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलवा पैकान गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और एक दुकान को निशाना बनाकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

दुकान में बड़ी चोरी

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गांव स्थित तेजभान कुशवाहा की कुशवाहा हार्डवेयर एवं बीज भंडार दुकान को टावर के रास्ते से निशाना बनाया, चोरों ने दुकान से करीब 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के सिक्के और लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए, घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब दुकान मालिक वहां पहुंचा और चोरी की जानकारी मिली।

घरों को भी बनाया निशाना

दुकान के अलावा चोरों ने गांव के तीन अन्य घरों में भी घुसने का प्रयास किया, इनमें से एक घर से मोबाइल फोन चोरी हुआ, जबकि बाकी दो घरों में चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।

ग्रामीणों में आक्रोश

एक ही रात में हुई इस बड़ी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त न के बराबर है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मनगंवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश में पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें