Rewa News: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Rewa News: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Rewa News: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Rewa News: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्टर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें वापस लेने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर भी पड़ रहा है।

“दूध तक हुआ महंगा”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई का असर अब बच्चों के दूध तक पर दिखाई देने लगा है, गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, उनका कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

महिला कांग्रेस ने दी चेतावनी

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने कहा कि महंगाई से सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है, उन्होंने सरकार से तुरंत बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की, कविता पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम वापस नहीं लिए, तो कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में 11वीं की छात्रा की आत्महत्या, AI से फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें