CG News: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान बना सामाजिक बदलाव की नई मिसाल

CG News: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान बना सामाजिक बदलाव की नई मिसाल

CG News: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान बना सामाजिक बदलाव की नई मिसाल

CG News: छत्तीसगढ़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए चलाया जा रहा “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। राज्य सरकार ने इसे केवल योजना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत अभियान बना दिया है।

बेटियों के भविष्य पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह अभियान बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, मितानिनें और स्वयं सहायता समूह लगातार गांव-गांव में जागरूकता फैला रहे हैं। इसी सामूहिक प्रयास से अभियान को मजबूती मिली है।

CG News : विशेष-लेख : बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई,  हजारों पंचायतों की बदली तस्वीर

अभियान की बड़ी उपलब्धि

सरकार ने वर्ष 2028-29 तक छत्तीसगढ़ को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक की प्रगति के अनुसार
• 11,693 ग्राम पंचायतों में से 7,498 पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित (लगभग 64%)
• 196 नगरीय निकायों में से 85 निकाय इस श्रेणी में शामिल

बालोद बना पहला पूर्ण मॉडल जिला

बालोद जिला इस अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्णतः बाल विवाह मुक्त जिला घोषित हो चुका है। यह सफलता अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में देखी जा रही है।

जागरूकता से बदल रही सोच

अभियान के तहत यह समझाया जा रहा है कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होती है, स्वास्थ्य पर जोखिम बढ़ता है और भविष्य के अवसर सीमित हो जाते हैं। इसी कारण किशोरियों और अभिभावकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, पंचायत आधारित निगरानी, जनजागरूकता और सामूहिक भागीदारी के कारण यह अभियान अब एक मजबूत सामाजिक मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है।

यह भी पढ़ें : CG News: वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार, बदली जिंदगी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें