CG News: रायपुर में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रिंग रोड-2 पर निर्माण कार्य तेज
CG News: रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 पर बन रहे तीन प्रमुख फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ेंगे। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
)
तीन प्रमुख स्थानों पर निर्माण कार्य
भनपुरी और टाटीबंध के बीच सरोरा चौक, हीरापुर चौक और बंगाली होटल चौक पर सिक्स-लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इन परियोजनाओं को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, निरीक्षण के दौरान सचिव ने इंजीनियरों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और सामग्री की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
सर्विस रोड और फुटपाथ पर विशेष ध्यान
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सर्विस रोड, नालियों के कवर और फुटपाथ का कार्य बेहतर फिनिशिंग के साथ किया जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात सुचारू रहे, सभी कार्यस्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें : CG News: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान बना सामाजिक बदलाव की नई मिसाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
