Sidhi News: अमिलिया गांव में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर CCTV में कैद

Sidhi News: अमिलिया गांव में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर CCTV में कैद

Sidhi News: अमिलिया गांव में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर CCTV में कैद

Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया गांव में शनिवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बड़ा मन वीर मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्पीड ब्रेकर बना हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, सड़क पर आगे चल रही बोलेरो मंदिर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक धीमी हुई और चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बोलेरो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

एक युवक घायल

हादसे में बोलेरो चालक राहुल दुबे घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है, सीसीटीवी फुटेज में हादसे की भयावह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में गाड़ियों की तेज रफ्तार और टक्कर की गंभीरता देखकर लोग हैरान हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर बने जंप, ओवरस्पीड और अचानक ब्रेक लगने जैसी वजहों से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और स्पीड कंट्रोल के इंतजाम करने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: कोसला धाम पहुंचे CM साय, माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें