MP News: दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, महंगाई और आर्थिक संकट पर उठाए सवाल

MP News: दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, महंगाई और आर्थिक संकट पर उठाए सवाल

MP News: दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, महंगाई और आर्थिक संकट पर उठाए सवाल

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक हालात सरकार की कमजोर नीतियों, दूरदर्शिता की कमी और नेतृत्व संकट का परिणाम हैं।

Digvijaya Singh Attacks Modi Government Inflation Fuel Price Crisis - पूर्व  मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर हमला, बोले- लीडरशिप क्राइसिस से  बढ़ा आर्थिक संकट ...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आर्थिक संकट का असर आम जनता पर साफ दिखाई दे रहा है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के लगातार बढ़ते दामों से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा

शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय ईंधन संकट के साथ-साथ भारत की आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं, उन्होंने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने का सीधा असर परिवहन, उद्योग, खेती और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ता है। इससे किसानों से लेकर आम उपभोक्ता तक सभी प्रभावित होते हैं।

पश्चिम एशिया संकट का भी जिक्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि संकट के शुरुआती दौर में सरकार ने हालात को सामान्य बताया और विपक्ष के सवालों को गंभीरता से नहीं लिया।

केंद्र सरकार से पूछे दो बड़े सवाल

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि भारत को ऐसी स्थिति में क्यों लाया गया जहां तेल खरीदने के लिए अनुमति की जरूरत पड़ रही है, उन्होंने दूसरा सवाल उठाते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने टैक्स के जरिए भारी कमाई की, लेकिन अब महंगाई का बोझ जनता पर क्यों डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: अमिलिया गांव में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर CCTV में कैद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें