CG News: खाट पर बैठे CM साय ने सुनी जनता की बात, कोसला गांव में दिखी सादगी
CG News: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। यहां उनका बेहद सरल और आत्मीय अंदाज देखने को मिला, जब वे पीपल के पेड़ की छांव तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करने लगे।
ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए, ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्राम कोसला में “महतारी सदन” निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की भी घोषणा की गई, जिससे गांव में खुशी का माहौल बन गया।
महिलाओं ने साझा किए अनुभव
गांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि महतारी वंदन योजना से उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।
“लखपति दीदी” बनी प्रेरणा
ग्राम की नीमा तिवारी ने बताया कि बिहान योजना से मिली सहायता से उन्होंने आटा चक्की व्यवसाय शुरू किया और आज पांच आटा चक्कियां संचालित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कोसला में अब तक 474 परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पात्र परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने का काम जारी रहेगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए सरकार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: दिग्विजय सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, महंगाई और आर्थिक संकट पर उठाए सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
