MP News: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में आग, 68 यात्री सुरक्षित

MP News: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में आग, 68 यात्री सुरक्षित

MP News: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में आग, 68 यात्री सुरक्षित

MP News: त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। सुबह करीब 5:15 बजे एसी कोच (B-1) में आग लगने की सूचना मिली। इस कोच में लगभग 68 यात्री सवार थे, जिन्हें करीब 15 मिनट के भीतर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आलोट के पास राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई।

दूसरे कोच को भी लिया चपेट में

कुछ ही समय में आग ने B-1 कोच के पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया।

राहत कार्य के दौरान भी हादसा

राहत कार्य के लिए भेजी गई रेलवे की C&W (कैरेज एंड वैगन) विभाग की यातायात वैन भी हादसे का शिकार हो गई। शामगढ़-सुवासरा के बीच यह वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें 5 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोटा रेफर किया गया है।

रेल संचालन और हेल्प डेस्क

हादसे के बाद नागदा, उज्जैन और रतलाम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। प्रभावित रेलखंड पर फिलहाल सिंगल लाइन वर्किंग के तहत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

एक और राहत ट्रेन में आग

इसी बीच राहत के लिए भेजी गई रिलीफ मेडिकल वैन में भी आग लगने की घटना सामने आई। रुनखेड़ा स्टेशन के पास इंजन के ब्रेक में आग लगी, जिसे रेलवे कर्मचारियों ने समय रहते बुझा दिया, रेलवे की तकनीकी टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही सामान्य रेल संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के सेमरिया बाजार में अवैध पटाखा भंडारण पर छापा, 3 लाख से अधिक का सामान जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें