MP News: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर, इंदौर-उज्जैन सबसे गर्म
MP News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है और जनजीवन पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।
शहरों में 44 डिग्री पार तापमान
शनिवार को नौगांव और खंडवा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर और भी गंभीर हो गया, मौसम केंद्र भोपाल (IMD) के अनुसार रविवार को रतलाम, खरगोन और खंडवा में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है।
कई जिलों में गर्म हवाओं का असर
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, सीधी, सागर, छतरपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, भोपाल और जबलपुर सहित कई शहरों में तेज गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। भोपाल में बाजारों में भीड़ कम देखी गई, जबकि रतलाम में इतनी तेज धूप रही कि मोबाइल फोन तक बंद हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार अगले तीन दिन यानी 17, 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आवश्यक न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें।
अचानक बदला मौसम
मई महीने में शुरुआती दिनों में लगातार बारिश और आंधी का दौर रहा। 16 में से 13 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या ओलावृष्टि हुई, लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल चुका है और गर्मी ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें : MP News: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में आग, 68 यात्री सुरक्षित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
