MP News: मऊगंज पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, ई-रिक्शा से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

MP News: मऊगंज पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, ई-रिक्शा से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

MP News: मऊगंज पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, ई-रिक्शा से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

MP News: मऊगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर भाजपा समर्थकों और युवाओं के उत्साह से गूंजता रहा।

ई-रिक्शा से पहुंचे

प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर इस दौरान ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनका यह सादगीपूर्ण अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का विषय बना रहा। जैसे ही उनका काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने और मुलाकात करने की उत्सुकता दिखाई दी।

Mauganj News

युवाओं को संगठन मजबूत करने का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम टेलर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी से लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने युवाओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के विकास में सबसे अहम शक्ति हैं।

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

मीडिया से चर्चा के दौरान श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए गए संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने ई-रिक्शा का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत बेहद जरूरी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम टेलर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और केवल राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई। पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा सुसाइड केस ने पकड़ा तूल, परिजनों ने CM हाउस पहुंचकर दिल्ली AIIMS में पोस्टमॉर्टम की मांग की

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें