MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा सुसाइड केस ने पकड़ा तूल, परिजनों ने CM हाउस पहुंचकर दिल्ली AIIMS में पोस्टमॉर्टम की मांग की
MP News: भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की आत्महत्या का मामला अब मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच गया है। रविवार को ट्विशा के मायके पक्ष के लोग सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग की।
परिवार ने मांगी निष्पक्ष जांच
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। उन्होंने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS में कराने की मांग भी उठाई।

भोपाल AIIMS पर जताया अविश्वास
परिजनों का आरोप है कि ट्विशा के ससुराल पक्ष के सदस्य भोपाल AIIMS से जुड़े हुए हैं, इसलिए उन्हें यहां निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से परिवार दिल्ली AIIMS में पोस्टमॉर्टम कराने पर अड़ा हुआ है।
CM हाउस के बाहर की नारेबाजी
रविवार दोपहर ट्विशा के माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की। बाद में अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी।
अधिकारियों ने दिया मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने परिवार को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र है और उसमें सीधे हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
11 मई की रात मिला था शव
जानकारी के मुताबिक 11-12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
FIR दर्ज, जांच जारी
मामले में 15 मई को पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सास को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि पति की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई होनी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी जिले में खेत में काम कर रहे नाबालिग पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
