CG News: अबूझमाड़ में शिक्षा की नई रोशनी, 5 घंटे पैदल चलकर पंहुचे स्कूल
CG News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। सुदूर ग्राम कारकाबेड़ा में आजादी के बाद पहली बार प्राथमिक स्कूल की शुरुआत की गई है।
विकास की नई शुरुआत
कभी नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में अब शिक्षा और विकास की नई रोशनी फैल रही है। यहां बच्चों को बंदूक की जगह किताबें और कलम मिल रही हैं। कोड़ेनार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्कूल खोलने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।
![]()
दुर्गम रास्तों से पहुंची शिक्षा टीम
स्कूल के सर्वे के लिए शिक्षा विभाग की टीम को लगभग 5 घंटे पैदल चलकर नदी-नालों और पहाड़ियों को पार करते हुए कारकाबेड़ा पहुंचना पड़ा। यहां 20 बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के योग्य पाया गया, स्कूल शुरू होते ही बच्चों को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, स्लेट, पेंसिल और ब्लैकबोर्ड जैसी सामग्री उपलब्ध कराई गई। फिलहाल एक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की गई है, और आगे आसपास के गांवों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों में खुशी
ग्राम सरपंच ने इसे सपने के सच होने जैसा बताया और कहा कि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अबूझमाड़ के कारकाबेड़ा में खुला यह स्कूल केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि शांति, विकास और बदलाव की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
यह भी पढ़ें : CG News: सड़क–पुल निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, ठेकेदार को नोटिस के आदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
