CG News: सड़क–पुल निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, ठेकेदार को नोटिस के आदेश

CG News: सड़क–पुल निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, ठेकेदार को नोटिस के आदेश

CG News: सड़क–पुल निर्माण में लापरवाही पर सख्ती, ठेकेदार को नोटिस के आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ में वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कांकेर जिले का दौरा कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा

भानुप्रतापपुर में आयोजित बैठक में सचिव ने कांकेर और भानुप्रतापपुर संभाग के अधिकारियों से सड़कों, पुलों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी मौजूद रहे।

CG News : सड़क-पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ठेकेदार को नोटिस  जारी करने के निर्देश

लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

सचिव ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। नरहरपुर में कॉलेज भवन निर्माण में देरी और लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। साथ ही कहा गया कि गुणवत्ता में कमी या देरी करने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी, डिग्रेडेशन और जरूरत पड़ने पर टर्मिनेशन की कार्रवाई की जाए।

मानसून से पहले काम पूरा करने के निर्देश

उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा किया जाए ताकि जलभराव और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पुलों पर रिफ्लेक्टर्स और रेलिंग लगाने का कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा गया।

दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने पर जोर

सचिव ने कहा कि पहुंचविहीन गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए नए पुलों के प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए गए, बैठक के बाद सचिव ने भानुप्रतापपुर और नारायणपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलों और सड़कों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें : CG News: दशकों बाद रोशन हुआ गारपा गांव, पहली बार पहुंची बिजली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें