Rewa News: मऊगंज सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, दंपती घायल

Rewa News: मऊगंज सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, दंपती घायल

Rewa News: मऊगंज सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, दंपती घायल

Rewa News: मऊगंज जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा नईगढ़ी–मऊगंज रोड पर लालगंज तिराहे के पास हुआ।

टक्कर से साइकिल सवार की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार 19 वर्षीय सुभाष कुमार साकेत उर्फ नीलू करीब 6 फीट हवा में उछलकर 25 फीट दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, बाइक पर सवार रहीश साहू (22) और उनकी पत्नी प्रीति साहू (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले नईगढ़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे दंपती

बताया जा रहा है कि दंपती अष्टभुजा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन साइकिल सवार को बचाया नहीं जा सका।

CCTV में कैद हादसा

नईगढ़ी थाना पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, मऊगंज का यह सड़क हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की भयावह तस्वीर पेश करता है, जिसमें एक युवक की जान चली गई और एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में कॉन्स्टेबल की हत्या, शराब पार्टी के दौरान चली गोली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें