Sidhi News: सीधी के सेमरिया अस्पताल में हंगामा, घायल मरीज को भर्ती से निकालने का आरोप

Sidhi News: सीधी के सेमरिया अस्पताल में हंगामा, घायल मरीज को भर्ती से निकालने का आरोप

Sidhi News: सीधी के सेमरिया अस्पताल में हंगामा, घायल मरीज को भर्ती से निकालने का आरोप

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक घायल मरीज को अस्पताल से बाहर निकालने और इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।

घायल मरीज को लेकर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, पप्पू साहू को मारपीट में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, परिजनों का आरोप है कि इलाज के बाद मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

गेट के बाहर पड़ा मिला मरीज

परिजनों के मुताबिक, मरीज सिर की चोट के कारण गंभीर स्थिति में था और टांके भी लगाए गए थे, इसके बावजूद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद वह कुछ समय तक अस्पताल के गेट के बाहर अचेत अवस्था में पड़े रहे।

डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर स्वतंत्र पटेल पर परिजनों और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगा है, इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों में नाराजगी फैल गई, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित डॉक्टर पहले भी लोकायुक्त कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं, इसी वजह से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।

प्रशासन का रिएक्शन

बीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है और कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, वहीं, डॉक्टर ने इन सभी आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के कमर्जी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11.88 लाख की कफ सिरप और बोलेरो जब्त

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें