Rewa News: रीवा में युवक की मौत से हड़कंप, मारपीट के बाद लापता युवक का शव बीहर नदी में मिला

Rewa News: रीवा में युवक की मौत से हड़कंप, मारपीट के बाद लापता युवक का शव बीहर नदी में मिला

Rewa News: रीवा में युवक की मौत से हड़कंप, मारपीट के बाद लापता युवक का शव बीहर नदी में मिला

Rewa News: रीवा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब दो दिन से लापता एक युवक का शव बीहर नदी में बरामद हुआ। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।

मारपीट के बाद लापता हुआ था युवक

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निपनिया मोहल्ले में दो दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी, इसी दौरान अमहिया मोहल्ला निवासी लाल उर्फ रितेश चौधरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

बीहर नदी में मिला शव

मंगलवार को करहिया क्षेत्र स्थित बीहर नदी में एक युवक का शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शव की पहचान लाल उर्फ रितेश चौधरी के रूप में हुई, परिजनों का कहना है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है और बाद में शव नदी में फेंका गया।

पुलिस की कार्रवाई

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, दो दिन पहले हुए विवाद और मारपीट को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के सेमरिया अस्पताल में हंगामा, घायल मरीज को भर्ती से निकालने का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें