CG News: केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का शुभारंभ, आपात सेवाओं में बड़ा बदलाव

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का शुभारंभ, आपात सेवाओं में बड़ा बदलाव

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल 112 का शुभारंभ, आपात सेवाओं में बड़ा बदलाव

CG News: छत्तीसगढ़ में नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को नई तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह नेक्स्ट जेन CG डायल 112 (इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम 2.0) का शुभारंभ करेंगे।

400 नई इमरजेंसी गाड़ियां होंगी शामिल

नई व्यवस्था के तहत 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को सेवा में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही चलित फोरेंसिक साइंस लैब और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा, जिससे आपात सेवाओं की गति और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, नई प्रणाली में पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और आपदा प्रबंधन सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। इससे नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित और समन्वित सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 की 400 गाड़ियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने दिखाई हरी झंडी

आधुनिक तकनीक से लैस सिस्टम

इस सिस्टम में जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक कॉल लोकेशन पहचान और केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे आपातकालीन प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा, वर्तमान में डायल 112 सेवा छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में संचालित है, जिसे अब राज्य के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया जाएगा। इससे पूरे प्रदेश में समान और सुदृढ़ आपात सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सुरक्षा और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

सरकार का दावा है कि यह नई व्यवस्था अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं और आपदा प्रबंधन में तेजी लाने में अहम भूमिका निभाएगी। इसे तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में भाजयुमो नेताओं का ढाबे पर हंगामा, शराब पार्टी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें