Sidhi News: सीधी में भाजयुमो नेताओं का ढाबे पर हंगामा, शराब पार्टी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल
Sidhi News: सीधी जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ढाबे पर शराब पार्टी के बाद मारपीट और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है। वीडियो 17 मई की रात का बताया जा रहा है।
नशे में नेताओं के बीच झगड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग नशे में थे और ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। बताया जा रहा है कि बायपास रोड स्थित एक ढाबे में पहले आपसी विवाद हुआ, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया।
वीडियो में मारपीट करते नजर आए
वायरल वीडियो में कुछ नेता लड़खड़ाते और गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घटना में भाजयुमो जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई है। आरोप है कि मंडल स्तर के कुछ नेताओं के साथ भी विवाद हुआ, जिसमें मारपीट और गाली-गलौज हुई।
पुलिस में अब तक शिकायत नहीं
सीधी कोतवाली पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं ने इस वीडियो को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और युवा नेताओं के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ सूत्रों के अनुसार मामले को आपसी समझौते से दबाने की कोशिश की गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा कलेक्ट्रेट के पास तेज रफ्तार कार ने जैन धर्मगुरुओं को रौंदा, एक की मौत दो गंभीर घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
