CG News: मंत्री टंक राम वर्मा ने शासकीय दौरों में पायलट और फॉलो वाहनों का उपयोग बंद किया”

CG News: मंत्री टंक राम वर्मा ने शासकीय दौरों में पायलट और फॉलो वाहनों का उपयोग बंद किया”

CG News: मंत्री टंक राम वर्मा ने शासकीय दौरों में पायलट और फॉलो वाहनों का उपयोग बंद किया”

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रशासनिक तामझाम और वीआईपी संस्कृति से अलग एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपने शासकीय दौरों में पायलट और फॉलो वाहनों का उपयोग बंद करने की घोषणा की है।

ऊर्जा बचत और संसाधन उपयोग पर जोर

मंत्री श्री वर्मा ने यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के आह्वान से प्रेरित होकर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्टाफ के वाहनों की संख्या में भी कमी करने का निर्णय लिया है, जिससे सरकारी संसाधनों का अधिकतम और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

छत्तीसगढ़ मंत्री टंक राम वर्मा का बड़ा फैसला: VIP कल्चर छोड़ बने सादगी की  मिसाल, अब बिना पायलट-फॉलो वाहन करेंगे सरकारी दौरे

सादगी और जवाबदेही का संदेश

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि देश वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों को स्वयं आगे बढ़कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल सरकारी खर्च में कमी आएगी, बल्कि समाज में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर सकारात्मक संदेश भी जाएगा।

जनता और संगठनों ने किया स्वागत

मंत्री के इस फैसले का सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यह निर्णय राजनीति में सादगी, जिम्मेदारी और जनता से जुड़ाव की भावना को मजबूत करता है, यह पहल इस बात का संदेश देती है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं से शुरुआत करें, तो संसाधनों का बेहतर उपयोग और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण संभव है। मंत्री श्री वर्मा का यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था में सादगी और पारदर्शिता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, मुख्यमंत्री ने टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें